फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   voter

चुनाव का रुख बदल सकते हैं युवा मतदाता

Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
voter
निर्वाचन कार्यालय बिंदकी में फीडिंग का काम करते ऑपरेटर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। तहसील क्षेत्र के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में युवा मतदाताओं की संख्या निर्णायक है। बिंदकी और जहानाबाद विधानसभा सीटों में इस बार युवा मतदाताओं की संख्या में खासी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में 18 से 39 साल की आयु के 46 प्रतिशत मतदाता हैं। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में इस उम्र के मतदाताओं की संख्या 44 प्रतिशत है। मतदाताओं की यह संख्या चुनाव की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखती हैं। बिंदकी विधानसभा में कुल 3 लाख 10 हजार 635 मतदाता है। इनमें 18 से 39 साल की आयु वर्ग के एक लाख 42 हजार 890 मतदाता हैं।
विज्ञापन

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख आठ हजार 848 है। इनमें 18 से 39 आयु के एक लाख 37 हजार 668 मतदाता हैं। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में रोजगार की बात की जाए तो यहां एक भी इंडस्ट्री नहीं है, जहां युवाओं को रोजगार मिल सके। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में 11 साल से अधूरा पड़ा बिंदकी बाईपास 2022 के विधानसभा चुनाव का अहम मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के रावतपुर गांव की रहने वाली गरिमा देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए निजी संस्थानों में पढ़ने बाहर जाना पड़ता है। जनप्रतिनिधि वादे तो करते हैं लेकिन हकीकत में कोई काम नहीं कर पाते।

जहानाबाद के रहने वाले राहुल कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हर बार चुनाव में जनप्रतिनिधियों ने खूब वादे किए। लेकिन बढ़ती आबादी और आधुनिकता के दौर में भी विधानसभा क्षेत्र में एक भी ऐसी इंडस्ट्री नहीं है, जहां रोजगार मिल सके।
विधानसभा -18 से 19 - 20 से 29 - 30 से 39
बिंदकी ---2483 ---- -63184 ---- 77223
जहानाबाद-2385 ----- 60294-----75007

गरिमा देवी। संवाद

गरिमा देवी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

राहुल कुशवाहा। संवाद

राहुल कुशवाहा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed