फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vote today under strict security

कड़े सुरक्षा घेरे में मतदान आज

Fri, 09 Oct 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vote today under strict security
क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पद के पहले चरण के लिए आज मतदान होगा। पहले चरण में 4,92,064 मतदाता 2074 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान केंद्रों के आसपास कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जिला प्रशासन ने निर्वाचन में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के चार चरणों में होने वाले चुनाव का श्रीगणेश बिंदकी तहसील क्षेत्र से होने जा रहा है। इस चरण में इस तहसील के खजुहा, अमौली, देवमई व मलवां ब्लाक क्षेत्र शामिल हैं। यहां जिला पंचायत के 15 वार्ड व क्षेत्र पंचायत के  336 वार्डों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


 जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 311 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1763 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। नौ न्याय पंचायत वाले खजुहा ब्लाक में 74 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायत वार्ड व क्षेत्र पंचायत वार्ड की संख्या क्रमश: 922 व 90 है। मतदान केंद्रों की संख्या 121 व मतदान स्थलों की संख्या 269 है। यहां पर 1,33,307 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ न्याय पंचायत से समाहित 63 ग्राम पंचायतों वाले देवमई ब्लाक में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्ड की संख्या क्रमश: 765 व 67 है। मतदान केेंद्र व मतदान स्थलों की क्रमश: 103 व 190 है। इस ब्लाक में 96,272 मतदाता हैं।

मलवां ब्लाक में नौ न्याय पंचायतें व 72 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायत वार्ड व क्षेत्र पंचायत वार्ड की संख्या क्रमश: 930 व 100 है। मतदान केेंद्र व मतदान स्थलों की 112 व 294 है जबकि मतदाता 150514 है। अमौली ब्लाक मेें आठ न्याय पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 66 हैं।

ग्राम पंचायत वार्ड व क्षेत्र पंचायत वार्ड की संख्या 816 व 79 है। मतदान केंद्र व मतदान स्थलों की संख्या 121 व 236 है। यहां पर 111971 मतदाता हैं। इस प्रकार से पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले 2074 प्रत्याशियों की किस्मत 492064 मतदाता लिखने जा रहे हैं।

 इन भाग्यविधातों का रुख किस करवट बैठेगा, यह पत्ते मतदान प्रक्रिया के बाद ही खुलने शुरू हो सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव की सुचिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जाएगा।


फतेहपुर। पहले चरण के चुनाव में कई कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, असोथर के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी जैसे चेहरे शामिल हैं। जिला पंचायत सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद कुछ कद्दावरों को जीत के लिए नए सिरे से मेहनत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed