ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थाना क्षेत्र के गांव में छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित पिता को दबंगों ने जमकर पीटा। गांव पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले जाने लगी। तभी ग्रामीणों और पुलिस में नोंकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस की बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव में एसओ सनुज यादव, बोलेरो चालक व सिपाही घायल हो गए। सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मदन सिंह ने बताया कि वीडियोग्राफी में पुलिस पर हमला करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी करके मारपीट के दो आरोपियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के मोहन का पुरवा मजरे के एक गांव मेें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोमवार सुबह शौचक्रिया के लिए जा रही थी। घर के बाहर ही उसका अमरूद का पेड़ है।
छात्र ने देखा गांव निवासी विनोद अमरूद के पेड़ को काट रहा था। छात्रा ने पेड़ काटने से मना किया। आरोप है कि विनोद ने छात्रा पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा।
पीड़िता घर में जा घुसी और परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा का पिता आरोपी के पिता लल्लन के पास शिकायत करने पहुंचा। शिकायत से नाराज लल्लन अपने पुत्रों विनोद, सुरेश, राजेश, ओम प्रकाश के साथ मिलकर छात्रा के पिता की जमकर पिटाई की। पिता को बचाने के लिए छात्रा और उसकी मां, भाभी, भाई मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने सभी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
गांव में तमंचा लहराकर आरोपियों की मदद करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। ग्रामीणों की सूचना पर थरियांव थानेदार सनुज यादव व हल्का चौकी इंचार्ज नरेश प्रजापति भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी घर में छिप गए और दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने दबाव बनाया और बाहर निकाला। नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमले की कोशिश की।
ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस पर आरोप लगाए कि वह आरोपियों को थाने ले जाएगी और रुपये लेकर छोड़ देगी। मामले को लेकर नोंकझोंक शुरू हो गई। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की बोलेरो को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस किसी तरह से लल्लन और एक बेटे विनोद को ग्रामीणों से बचा कर थाने ले आई। बवाल की सूचना पर सीओ मदन सिंह और मलवां, असोथर, हथगाम, थरियांव थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।