{"_id":"2bf26113f2c551a2fe91078d359d9fc9","slug":"villagers-said-the-life-difficult-for-the-gas-to-factories-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववाले बोले, फैक्ट्रियों की गैस से जीना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववाले बोले, फैक्ट्रियों की गैस से जीना दूभर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिकल फैक्ट्री बंद कराने की मांग को लेकर गांववालों ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी राजीव रतौले से कहा कि सौंरा में खेतान केमिकल के अलावा भी कई फैक्ट्रियां हैं। इनसे हमेशा गैस निकलती रहती है। इससे उन लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों के बूढ़े और बच्चे सबसे ज्यादा गैस से प्रभावित हो रहे हैं।
दहशत में ग्रामीणों ने खुले में सोना बंद कर रखा है। घरों के खिड़की-दरवाजे बंद रखते हैं। इसके बाद भी उन्हें जब-तब गैस का प्रकोप झेलना पड़ता है।
प्रदर्शन में अंकुर कुशवाहा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अभिषेक कुमार, शाकिर, राजू कुशवाहा, दीपक पटेल, मोहम्मद वशी अहमद, अनवर हुसैन, प्रिंसू द्विवेदी के अलावा तमाम महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन