फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers of four villages affected by chromium and mercury

Fatehpur News: चार गांवों के ग्रामीण क्रोमियम और मरकरी से प्रभावित

Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers of four villages affected by chromium and mercury
फतेहपुर। औंग क्षेत्र के गोधरौली, आशापुर, अभयपुर और बनियनखेड़ा गांवों का भूजल रासायनिक प्रदूषण का शिकार हो चुका है। यहां के निवासियों में क्रोमियम व मरकरी के तत्व मिले हैं। इस पर एनजीटी ने चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब टालमटोल नहीं चलेगा। पानी, स्वास्थ्य और प्रदूषण नियंत्रण की हर सिफारिश पर समय सीमा तय की जाए, इसकी निगरानी स्वयं मुख्य सचिव करें। इसकी अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।
विज्ञापन

नेशलन ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश के बाद फतेहपुर के औंग क्षेत्र के चार गांवों, कानपुर और कानपुर देहात जनपद में क्रोमियम प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जांच की गई है। कुल 44 लोगों के रक्त की जांच में 32 लोगों के खून में क्रोमियम और एक में मरकरी मिला है। वहीं 40-50 लीटर पानी प्रति व्यक्ति मिलने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट में बताया गया कि गांव गोधरौली के 30 परिवार अब भी पानी से वंचित हैं। इसी रिपोर्ट का संज्ञान लेकर एनजीटी ने राज्य सरकार से तत्काल सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पानी की आपूर्ति भी मानक के अनुरूप करने के लिए कहा है। फतेहपुर के गांवों, कानपुर में जाजमऊ, राखीमंडी, रनियां में जल प्रदूषण व क्रोमियम डंपिंग की गंभीर समस्या को लेकर एनजीटी ने राज्य सरकार की कार्रवाई पर असंतोष जताया है।
ट्रिब्यूनल ने कहा कि अब तक की कार्रवाई में गंभीरता का अभाव है, जबकि यह मामला लोगों की सेहत से जुड़ा है। ट्रिब्यूनल ने प्रमुख सचिव स्तर तक जिम्मेदारी तय करते हुए मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 135 लीटर शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए।
--इनसेट-
गर्मी की छुट्टी में सूचीबद्ध कर होगी सुनवाई
एनजीटी ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए एक जुलाई की तारीख तय की है। अमिकस क्यूरी को निर्देश दिए हैं कि आवश्यक हो तो गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी मामले को सूचीबद्ध करके सुनवाई की जाएगी।

-इनसेट--
औंग में भी दूषित पानी की समस्या
औंग कस्बे में भी दूषित पानी की समस्या बढ़ने लगी है। सड़क किनारे के लोग पीने के पानी के लिए कैंपर का इस्तेमाल करने लगे हैं। उन्हें पेट संबंधी बीमारी बढ़ने से चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed