फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers chased electricity workers during bill collection

Fatehpur News: बिल वसूली के दौरान ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को दौड़ाया

Sun, 25 Jan 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased electricity workers during bill collection
ललौली। थाना क्षेत्र के दसौली गांव में शनिवार को बिजली निगम की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। बकाया बिजली का बिल वसूलने पहुंचे विद्युत कर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। इसमें कुछ ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर वसूली टीम को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

बहुआ उपकेंद्र के अवर अभियंता कमल कुमार टीम के साथ दसौली गांव में बिल वसूली और मीटर फीडिंग जांच का अभियान चला रहे थे। इस दौरान बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने कनेक्शन काटने का विरोध किया और देखते ही देखते कहासुनी उग्र रूप ले लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद अवर अभियंता कमल कुमार ने ललौली थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed