फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers blocked the road, refusing to perform the last rites.

Fatehpur News: अंतिम संस्कार से इंकार कर ग्रामीणों जाम लगाया

Tue, 03 Mar 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road, refusing to perform the last rites.
खागा। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सानी गांव के अंशू हत्याकांड में मंगलवार को परिजनों शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। खागा-दामपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने करीब आधे घंटे के भीतर ही भीड़ को रोड से हटाकर किनारे किया। आरोपी हाईस्कूल के छात्र को बुलाने व मां व पिता को भी घटना में नामजद किए जाने की मांग की। एसडीएम व सीओ के समझाने पर शाम चार बजे परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

रसूलपुर सानी गांव निवासी रामप्रसाद का बेटा अंशू उर्फ छोटू 27 फरवरी की शाम को पड़ोसी हाईस्कूल के छात्र व उसके मामा के साथ होलिकास्थल पर लकड़ी डालने के लिए गया था। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की खुन्नस में 28 फरवरी की दोपहर अंशू की गांव किनारे तालाब के पास पड़ोसी छात्र ने हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने मां सीता देवी की तहरीर पर छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पोस्टमार्टम बाद सोमवार शाम अंशू का शव गांव पहुंचा। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाल अपचारी को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक हंगामा किया। कोतवाल आरके पटेल, खखरेरू व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम अभिनीत कुमार व सीओ दुर्गेश दीप पहुंचे। सीओ ने विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के नाम बढ़ाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि विवेचना की जारी है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed