फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   video viral

परिवार की लाठी-डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल

Sun, 22 Nov 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
video viral
बिंदकी कोतवाली में पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। बच्चों के बीच मामूली विवाद से नाराज एक पक्ष के लोगों ने रविवार सुबह परिवार पर लाठी-डंडे हमला किया। परिवार की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट में वीडियो डाले जाने के बाद इलाकाई पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी जयनारायण (40) और राजबहादुर के बच्चों के बीच खेलते समय में विवाद हो गया। इसका पता लगने पर राजबहादुर परिवार के पंकज, जयराम, सियाराम के साथ जयनारायण के घर लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे। जयनारायण और उसके परिवार को गाली देने लगे। जयनारायण ने विरोध किया। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई चालू कर दी। जयनारायण को बचाने उसकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्री दिव्या देवी(18) पहुंची।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस के ट्विटर एकांउट पर वीडियो अपलोड कर दिया। सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपी पंकज, राजबहादुर, जयराम व सियाराम को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed