फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video of someone brandishing a pistol to make a reel goes viral.

Fatehpur News: तमंचा लहराकर रील बनाने का वीडियो वायरल

Wed, 29 Jul 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Video of someone brandishing a pistol to make a reel goes viral.
फोटो-46-वायरल रील में युवक। स्रोत: वीडियाे ग्रैब - फोटो : 1
खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का तमंचा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर युवक की तलाश तेज कर दी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर फिल्मी गाने पर थिरकता दिखाई दे रहा है। वीडियो पर लिखा है आज मेरा मूड ऑफ है बच के रहना लाला। क्षेत्रीय दरोगा किशन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed