फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   video goes viral, fatehpur news

फतेहपुर: नवनिर्वाचित प्रधान से गाली-गलौज का वीडियो वायरल, इंस्पेक्टर पर धमकी देने व जेल भेजने का आरोप

Wed, 05 May 2021 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 May 2021 11:47 PM IST
सार

प्रधान ने बताया कि उन्हें बुधवार को पता चला कि गांव के मजरे खालिसपुर में 500 मीटर का खड़ंजा बनाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
video goes viral, fatehpur news
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में अखरी गांव से निर्वाचित प्रधान से इंस्पेक्टर हथगाम के गाली-गलौज व धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। अखरी ग्राम सभा निवासी पप्पू सिंह नव निर्वाचित प्रधान हैं। प्रधान ने बताया कि उन्हें बुधवार को पता चला कि गांव के मजरे खालिसपुर में 500 मीटर का खड़ंजा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


आचार संहिता के उल्लंघन की शंका हुई तो उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि कार्य मनरेगा से कराया जा रहा है। आरोप है कि करीब दो बजे इंस्पेक्टर हथगाम आदित्य प्रताप सिंह अखरी में उसकेदरवाजे आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने गाली देने का कारण जानना चाहा तो उन्हें मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। 
विज्ञापन


पप्पू सिंह का आरोप है कि इंस्पेक्टर हथगाम पूर्व प्रधान के प्रभाव में कार्य करते हैं और इसके पहले उन्होंने इसी के चलते उन पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की है। उन्होंने अभी तक गांव के अंदर हुए विकास कार्यों के संबंध में कई शिकायतें की और जनसूचना अधिकारी से सूचनाएं भी मांगी थी। इसके चलते उन पर पुलिस द्वारा दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है। प्रकरण की शिकायत एसडीएम खागा से की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हथगाम द्वारा अगर निर्वाचित व्यक्ति से अभद्रता की गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल अभी शिकायत नहीं मिली है। - सतपाल अंतिल, एसपी फतेहपुर

शपथ लेने से पहले ही पप्पू सिंह गांव के अंदर खड़ंजे, नाली तुड़वाने की बात कह रहे थे। इसकी शिकायत पर वह पहुंचे थे। उनसे कहा गया कि अगर गांव में कुछ गलत कार्य हो रहे हैं तो उसकी शिकायत कर जांच कराएं और प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई कराएं। गाली-गलौज नहीं की गई है। - आदित्य प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हथगाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed