फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video conferencing setup in jail

जेल में लग गया वीडियो कांफ्रेंसिंग का सेटअप

Sun, 26 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Video conferencing setup in jail
जेल का निरीक्षण करते डीएम, एसपी - फोटो : amar ujala
जिला जज, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जेल में अधिकारियों ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग को हरी झंडी दे दी। यहां जेल में पूरा सेटअप लगकर तैयार हो चुका है। प्रदेश की कोई भी कोर्ट सीधे जेल प्रशासन और बंदियों से संपर्क कर सकती है। इससे पुलिस प्रशासन को बंदियों को रिमांड डेट पर ले जाने के झंझट से छुटकारे का फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


 
जिला जज जय कृष्ण तिवारी, डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसपी उमेश कुमार सिंह, सीओ सिटी समरबहादुर समेत शहर का पुलिस फोर्स अचानक जेल निरीक्षण में पहुंचा। बैरिकों, जेल हास्पिटल, कैंटीन की तलाशी ली। अधिकारियों से बंदियों ने चार्जशीट और ट्रायल न होने की समस्याएं बताईं। तलाशी में सब कुछ ठीक मिला। जिला जज ने वीडियो क्रांफेंसिंग की समीक्षा की। उन्होंने जेल अधीक्षक आरके सिंह को कांफ्रेसिंग सेवा चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग तकनीक से प्रदेश की कोई भी कोर्ट जेल से सीधा संपर्क कर सकती है। निरुद्ध बंदियों को रिमांड पर कोर्ट नहीं ले जाना पड़ेगा। कोर्ट के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को पेश किया जाएगा। कई बार बंदी रिमांड में आते जाते ही भागने की योजना बनाते हैं। इससे भी प्रशासन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed