फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Victims of fraud stage protest demanding justice

Fatehpur News: ठगी के पीड़ितों ने न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 16 Oct 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Victims of fraud stage protest demanding justice
फोटो-36-नहर कालोनी में ठगी पीड़ितों को संबो​धित करते संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
फतेहपुर। नहर कॉलोनी में बुधवार को फाइनेंस कंपनियों द्वारा ठगे गए सैकड़ों पीड़ितों ने अपने परिवारों के साथ धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर ठगी गई राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ठगी पीड़ित संगठन के अध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि वर्ष 2019 के कानून के अनुसार 180 दिनों में तीन गुना तक राशि लौटाने का प्रावधान है, लेकिन अब तक जिला स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अपर जिलाधिकारी कार्यालय के साहूकारी पटल पर आवेदन लिए जा रहे हैं, मगर उसकी कोई रसीद नहीं दी जा रही है। इससे पीड़ित भ्रमित और असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रामसरन दास, अंबिका प्रसाद, बिंदा प्रसाद, सतीश कुमार, अमृत लाल, रामऔतार सहित कई लोग मौजूद रहे।

फोटो-36-नहर कालोनी में ठगी पीड़ितों को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद

फोटो-36-नहर कालोनी में ठगी पीड़ितों को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed