{"_id":"6a46b2f77e00cbe258035f45","slug":"vehicle-seized-and-fir-registered-against-the-driver-for-brandishing-a-weapon-from-a-moving-car-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157823-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चलती कार से असलहा लहराने में वाहन सीज, चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चलती कार से असलहा लहराने में वाहन सीज, चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। चलती कार से असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने कार सीज कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे असलहे को तमंचा बताया है। हालांकि अभी तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी है। वहीं वीडियो में असलहा स्पष्ट नहीं दिखने से पुलिस के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज बाईपास के पास चलती कार की चालक सीट से असलहा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। कार के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच लोधीगंज चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश पाठक को सौंपी।
ई-चालान एप के जरिये कार नंबर की जांच में पता चला कि वाहन शहर के उत्तरी गौतम नगर निवासी बसुधा देवी के नाम पंजीकृत है। पुलिस जब उनके घर पहुंची तो उन्होंने बताया कि कार उनका बेटा पुष्पराज शर्मा चलाता है जो उस समय घर पर नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार अंसारगढ़ मजार के पास खड़ी है। इसके बाद पुलिस ने बसुधा देवी से चाबी लेकर कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि पुष्पराज शर्मा के नाम कोई लाइसेंसी रिवॉल्वर या पिस्टल नहीं है।
चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश पाठक की तहरीर पर पुष्पराज शर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।