फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vakilo ka chunav in fatehpur

नरेंदषर मिश्र बने तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
vakilo ka chunav in fatehpur
तहसील अधिवक्ता संघ के शुक्रवार हुए चुनाव में कांटे की टक्कर देेखने को मिली। अध्यक्ष पद के मुकाबले में चार मत से नरेंद्र मिश्र ने रमाकांत वर्मा को शिकस्त दी। सचिव पद के लिए राकेश कुमार और कनिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यार्थ सिंह को चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ता संघ की नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इस मतदान में 217 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। जिसमें से 214 मतदाता सामने आए। अध्यक्ष पद के लिए रमाकांत वर्मा तथा नरेंद्र मिश्र के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें नरेंद्र मिश्र को 108 मत मिले जबकि रमाकांत वर्मा को 104 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए राकेश कुमार सोनकर, विमलेश कुमार व मदन चंद यादव के बीच मुकाबला हुआ। कांटे के संघर्ष में राकेश कुमार सोनकर 115 मत पाकर विजयी हुए। विमलेश कुमार को 87 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी मदन चंद्र यादव को महज 10 मतों से संतोष करना पड़ा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यार्थ सिंह गौतम व अजय कुशवाहा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सत्यार्थ सिंह को 112 मत मिले जबकि अजय कुशवाहा को 97 मत ही मिल सके। सत्यार्थ 15 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed