फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over fertilizer in Devmai and Padhara, police took charge

Fatehpur News: देवमई और पधारा में खाद के लिए हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Tue, 30 Dec 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over fertilizer in Devmai and Padhara, police took charge
बकेवर। पीसीएफ देवमई और सहकारी समिति पधारा में खाद की किल्लत किसानों पर भारी पड़ गई। सोमवार सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी। देवमई में सचिव के पहुंचते ही किसानों में मशीन में अंगुली (फिंगर) लगाने को लेकर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

इसी दौरान महिला और पुरुष किसानों के बीच विवाद हो गया। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले। इसके करीब दो घंटे बाद खाद का वितरण शुरू हो सका। विवाद के चलते अब मंगलवार को ही खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान टिकरा निवासी रवि, देवमई के राज सिंह, मुन्नालाल प्रजापति और रमेश कुशवाहा ने बताया कि बाजार में खाद नहीं मिल रहा है। जिन दुकानों में खाद है वे दुकानदार 500 से 600 रुपये प्रति बोरी वसूल रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। बोआई के समय डीएपी के लिए लाइन लगानी पड़ी थी और अब गेहूं की सिंचाई के बाद खाद को लेकर भी संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि जिले में खाद का पर्याप्त भंडार है। यदि कोई दुकानदार तय कीमत से अधिक पर यूरिया बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed