फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unregistered polyclinic and pathology sealed, notice to four

Fatehpur News: अपंजीकृत पॉलीक्लीनिक व पैथालॉजी सील, चार को नोटिस

Sat, 07 Oct 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Unregistered polyclinic and pathology sealed, notice to four
फतेहपुर। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अपंजीकृत अस्पतालों पर छापे मारे। कार्रवाई में अपंजीकृत पॉलीक्लीनिक व पैथालॉजी को सील किया है। वहीं, चार को नोटिस जारी की गईं। कई जगहों पर अभी भी अवैध नर्सिंग होम और अन्य प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मानकों को ताक पर रखकर झोलाछाप शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक मेडिकल सेंटर संचालित कर रहे हैं। कई मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। झोलाछाप नोडल प्रभारी व एसीएमओ डा.
विज्ञापन


इश्तियाक अहमद ने टीम के साथ छापे मारे। डाक बंगले के पास अस्पताल के रूप में संचालित मां वैष्णवी पॉलीक्लीनिक और अतुल पैथोलॉजी को सील किया। पटेल पैथोलॉजी जोनिहा रोड, एमबीमएच हाॅस्पिपट सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने, भारत नर्सिंग होम तांबेश्वर नगर, विकास हाॅस्पिटल एंड प्रसव सेंटर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। छापे की भनक लगते ही कई नर्सिंग होम के संचालक शटर गिराकर भाग निकले। एसीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। मानकों के पूरे होने पर ही नर्सिंग होम व मेडिकल सेंटरों का संचालित होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed