फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Union with retired teacher

रिटायर्ड शिक्षक के साथ खड़ा हुआ संघ

Sat, 08 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Union with retired teacher
एसपी को ज्ञापन देकर वापस लौटते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षक संघ ने हथगाम विकास खंड के बांकेलाल जूनियर हाईस्कूल के रिटायर्ड सहायक अध्यापक राधेश्याम त्रिपाठी के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई है। संगठन ने प्रबंधक नोखेलाल पर शिक्षक का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इन लोगों े शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि मारपीट के  आरोपी प्रबंधक व बेटे राकेश कुमार के पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा गया है कि सीएम से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और बीएसए के आदेश के बावजूद शिक्षक राधेश्याम त्रिपाठी को प्रबंधक ने 11 अगस्त 2016 को सेवानिवृत्त कर दिया था। जबकि उसकी सेवा अवधि 31 मार्च 2017 को खत्म हो रही थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं,  फंड और पेंशन संबंधी पत्रावली प्रबंधक नहीं भेज रहे। शिक्षक ने एसपी के सामने आडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया है। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र, वीरेश तोमर, अलाउद्दीन, रामसजीवन, घनश्याम सिंह, महेश प्रसाद मिश्र, सुरेश कुमार मिश्र, रामसजीवन मिश्र, ध्रुव कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed