फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncontrolled bike falls into a ditch, young woman dies, two youths injured

Fatehpur News: अनियंत्रित बाइक खंती में गिरी, युवती की मौत, दो युवक घायल

Sat, 28 Mar 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike falls into a ditch, young woman dies, two youths injured
असोथर। थाना क्षेत्र के मनावा सरकंडी मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव निवासी धुन्नी की पुत्री सुलेखा देवी (18), हथगांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नकुल सिंह और किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी भोला सिंह एक ही बाइक से असोथर की ओर जा रहे थे। मनावा सरकंडी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने सुलेखा देवी को मृत घोषित कर दिया। नकुल सिंह और भोला सिंह का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आपस में इंस्टाग्राम के जरिये दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed