फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncle dies, nephew injured in road accident

Fatehpur News: सड़क दुर्घटना में मामा की मौत, भांजा घायल

Wed, 01 May 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies, nephew injured in road accident
चौडगरा। बहन के यहां जा रहे बाइक सवार मामा की कल्याणपुर थाने के गौसपुर गांव के पास पोल से टकराने से मौत हो गई और भांजा घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव गौरी निवासी चंद्रिका (30) पुत्र रामदास अपने भांजे प्रिंशुल (20) पुत्र विद्या लाल निवासी ग्राम सेलावन कोतवाली बिंदकी के साथ बाइक पर मंगलवार दोपहर को बहन सुनीता के निवास रतनपुर थाना कल्यानपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर बाइक गौसपुर के पास एक बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक समेत सवार खंदक में गिर गए।
विज्ञापन

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चंद्रिका को कानपुर हैलट रेफर किया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में चंद्रिका की मौत हो गई। चंद्रिका मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पुत्र विराट (5), पुत्री विद्या (3), पत्नी राखी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed