फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unannounced power cut in the scorching heat.

भीषण गर्मी में खूब रुला रही बिजली की अघोषित कटौती.

Tue, 14 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cut in the scorching heat.
फतेहपुर। भीषण गर्मी में सोमवार को अघोषित बिजली कटौती ने खूब रुलाया। बिजली की आवाजाही से लोगों के इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पाए। 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली मिल पाई। उधर, गर्मी से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे हवा-हवाई हैं। सोमवार को बिजली कटौती 12 से 14 घंटे हुई। दो-दो मिनट पर बिजली आने-जाने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो गए। लोगों के पंखे और कूलर भी नहीं चल पाए। ठीक से बिजली न मिलने से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पाए। इस कारण लोगों को हाथ वाले पंखों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली न मिल जाने से बच्चों की हालत खराब रही। खास बात यह है कि अधिकारी भी बिजली गुल होने का कारण नहीं बता पा रहे थे। सोमवार को पटेल नगर क्षेत्र में बिजली की आवाजाही ने लोगों को रुला दिया। बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल पाई, करीब 14 घंटे बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के चंदियाना मोहल्ला जीटी रोड पर लगा ट्रांसफार्मर रविवार की रात फुंक गया। इससे महारथी मोहल्ले में करीब 200 घरों की बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में रातभर लोग परेशान रहे। सोमवार सुबह महारथी मोहल्ले की जलापूर्ति भी बंद रही। पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। शाम को सात बजे बिजली सप्लाई चालू हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।

लोड बढ़ने और भीषण गर्मी के कारण हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट हो रहा है। ट्रांसफार्मर भी खराब हो रहे हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। आबू नगर उपकेंद्र की 11 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण पटेल नगर की बिजली बंद रही। महारथी मोहल्ले का रात में नौ बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया था। सोमवार की सुबह दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया था। बिना लोड के कुछ घंटों तक चलाया गया, जिससे शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी। -फूलचंद्र भारती, उपखंड अधिकारी शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed