फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ultrasound cr were sealed

जिलेभर के सोलह अल्ट्रासाउंड सेंटर डीएम के रडार पर

Thu, 16 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ultrasound cr were sealed
फतेहपुर। शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसीएमओ की टीम ने कमियां मिलने पर तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। कई तो टीम के पहुंचने से पहले ही शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन

जिलेभर में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों में कहीं लिंग परीक्षण तो नहीं किया जा रहा, इसकी जांच के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं। इसी के क्रम में जिलेभर में 16 अल्ट्रासाउंड सेंटर डीएम के रडार पर आए हैं। डीएम अपूर्वा दुबे ने सात अधिकारियों की टीम गठित की है। टीम में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बुुधवार को एसडीएम सदर प्रमोद झा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा और एसीएमओ डॉ. आशिता सचान की टीम ने शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरन खंभापुर स्थित डॉ. शशि तिवारी अल्ट्रासाउंड सेंटर में संचालक न तो डॉक्टर की डिग्री दिखा पाए और न ही मरीजों का कोई रिकार्ड दिखा सके। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया। इसी क्रम में शांति नगर स्थित त्रिपाठी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक निरीक्षण करने पहुंचीं टीम को क्रमांक के अनुुसार मशीनों को नहीं दिखा पाए। जिन नंबरों
विज्ञापन
विज्ञापन

की मशीनों का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराया गया था, वह सेंटर में उपलब्ध नहीं थीं। इस पर इस सेंटर को भी सील कर दिया गया। इसके बाद टीम सिविल लाइंस स्थित श्याम नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। यहां भी संचालक कोई लेखाजोखा उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर इसे भी सील कर दिया गया।
इनसेट
ये सेंटर हैं रडार पर
- फतेहपुर सिटी स्कैन एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, पत्थरकटा चौराहा, फतेहपुर।
- सुधा बाजपेई अल्ट्रासाउंड सेंटर, इमामगंज जीटी रोड, फतेहपुर।
- फतेहपुर डायग्नोस्टिक सेंटर, मसवानी।
- डॉ. रचना अल्ट्रासाउंड सेंटर, जीटी रोड, मसवानी।
- जिला पुरुष चिकित्सालय।
- पटेल निदान केंद्र, जिला अस्पताल के सामने।
- जिला महिला चिकित्सालय।
- पटेल सिटी स्कैन सेंटर, जीटी रोड।
- श्रीबालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर, शांति नगर।
- एम्स पैथोलॉजी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, आईटीआई रोड, पटेल नगर चौराहा।
- आरएस वर्मा अल्ट्रासाउंड क्लीनिक, ललौली रोड बिंदकी।
- अल्ट्रासाउंड क्लीनिक डॉ. आरएस वर्मा मेडिकल सेंटर, ललौली रोड बिंदकी।
- न्यू वेद पैथोलॉजी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीएचसी बिंदकी के सामने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed