फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ukrain

परदेश में फंसा लाल, परिजन घर में बेहाल

Sat, 26 Feb 2022 09:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
ukrain
अविनाश मिश्रा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा का मेडिकल छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसा है। पशु चिकित्सक पिता ने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से बेटे की सकुशल वापसी के लिए गुहार लगाई है। परिजनों की बेटे से लगातार बातचीत हो रही है।
विज्ञापन

एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए अविनाश यूक्रेन के टेरनोपिल शहर में फंसे है। पिता इंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें सरकार पर भरोसा है। जल्द ही बेटे की वापसी होगी। टीवी पर समाचारों से वापसी की खबरें मिल रही हैं। इससे उन्हें राहत की सांस मिली है। तीन भाइयों और एक बहन में अविनाश सबसे बड़े हैं। उनका एमबीबीएस का तीसरा साल है। नर्सिंगहोम संचालक महेश मिश्रा के दो बेटे हर्ष और उदय, व्यापारी हरिश्चंद्र मिश्रा का बेटा अंकित, क्लीनिक संचालक घनश्याम लोधी का बेटा विभव और डा. अरविंद गुप्ता का बेटा आशुतोष गुप्ता यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed