फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   udham

27 साल की उम्र में 27 वाहनों के स्वामी हैं कामता

Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
udham
कामता प्रसाद निषाद। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मेहनत और खुद को स्थापित करने की इच्छा लिए एक 27 साल का युवक आज 27 चार पहिया वाहनों का स्वामी है। युवाओं को स्वरोजगार की प्रेरणा देने वाला यह युवक अपने सभी वाहनों को अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों से संबद्ध कर किराये पर चलवाता है। जिससे 27 वाहन चालकों को भी रोजगार मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं उत्तरी गौतम नगर में रहने वाले कामता निषाद की।
विज्ञापन

कामता के पिता देवशरन निषाद कुसियापुर गांव में खेती करते हैं। कामता तीन भाई व तीन बहनें हैं। बताया कि काफी कम उम्र में ही उसने थरियांव में सड़क बनाने वाली कंपनी के अधिकारी की गाड़ी चलाने का काम शुरू किया था। इसके बाद एक सहकारिता बैंक अधिकारी की गाड़ी चलाने लगा। कामता का सेवा भाव देखर उस बैंक अधिकारी ने खुद डाउनपेमेंट जमाकर उसे बैंक से लोन दिला दिया। ताकि कामता स्वरोजगार कर सके। जिससे कामता ने पहली गाड़ी खरीदी। वह दिन भर बैंक अधिकारी की गाड़ी चलाता और रात में अपनी गाड़ी शादी समारोह में बुकिंग पर ले जाता।
विज्ञापन

धीरे-धीरे अपनी मेहनत की कमाई से एक दशक में कामता ने 27 गाड़ियां खरीद लीं। आज उनके पास 22 स्कार्पियो, पांच बुलेरो और एक इनोवो क्रिस्टा है। सभी वाहन टैक्सी परमिट पर अलग-अलग विभागों में संबद्घ हैं। इन वाहनों का वह तिमाही तकरीबन डेढ़ लाख रुपए टैक्स भी भरते हैं। कामता ने शहर के शांतिनगर में ऑटो पार्ट्स की दुकान भी खोल रखी है। कामता की मेहनत देखकर एक कार निर्माता कंपनी ने उन्हें 13 स्कार्पियो के लिए नए टायर भेंट किए हैं। एक किसान के बेटे ने जमीन से शुरूआत कर जिस मुकाम को पाया है। वह दूसरों के लिए सीखने लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed