फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   tyubvel

सरकारी ट्यूबवेल की 75 मोटरें पड़ी हैं खराब

Sat, 12 Feb 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
tyubvel
नलकूप वर्कशाप में नलकूप की मोटर की मरम्मत करते कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। संसाधनों की कमी से सरकारी ट्यूबवेलों की जली मोटरें सही नहीं हो पा रही हैं। जिले के 75 सरकारी ट्यूबवेलों की मोटर जली हैं और बनने के लिए नलकूप खंड के वर्कशाप में पड़ी हैं।
विज्ञापन

किसान रबी फसलों की सिंचाई के लिए अफसरों पर दबाव बनाए हुए हैं, जिससे खराब मोटरें दुरुस्त कराई जा सकें। यमुना व गंगा नदी किनारे के खेतों में सिंचित फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए सरकारी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई करनी हैं। क्षेत्र के किसान जली मोटरों को दुरुस्त करने के लिए नलकूप खंड के वर्कशाप के चक्कर लगा रहे, ताकि फसलों की सिंचाई की दिक्कत न हो। गढ़ी गांव के किसान मोहनलाल वर्मा, टिकरी के सुंदरलाल, कौंडर के राजेश सिंह, देवमई के शिवबाबू तिवारी का कहना है कि सरकारी नलकूप की तीन-चार माह से मोटर जली हैं। जिसे दुरुस्त करने के लिए विभाग के कई महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, मोटर दुरुस्त नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

अब गेहूं की फसलों की सिंचाई करनी है। उधर, नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता किशनलाल ने बताया कि जली मोटरों को दुरुस्त करने के लिए वर्कशाप में सामान कम हो गया था, जिसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। जल्द ही सामान की व्यवस्था हो जाएगी और दो हफ्ते में सभी खराब मोटरें सही करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed