फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two youths died in bike collision

Fatehpur News: बाइकाें की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in bike collision
हथगाम। बाइकों की भिड़ंत में गुरुवार शाम दो युवकों की मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर गांव निवासी शिव प्रसाद का पुत्र चुन्नू (20) बहन-बहनोई के लिए चौकी चौराहा से नाश्ता लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

उसकी बिंदकी चौकी चौराहे के पास खागा से आ रहे बाइक सवार राधेश्याम (20) पुत्र मुन्नू लाल निवासी सुमेरपुर मजरे जनता कोतवाली बिंदकी से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घोष पुलिस सीएचसी हथगाम पहुंचाया। डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक चुन्नु दो भाइयों अरविंद व सोहन से छोटा था। तीनों अविवाहित है। मां श्रीमती और कानपुर से राखी बांधने आई बहन उमा का हाल-बेहाल हो गया। मृतक पिता के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले त्योहार पर घर लौटा था। दूसरा मृतक राधेश्याम अपनी बहन तारावती पत्नी आशिक लाल लोधी के घर सरायं इदरीशपुर गांव थाना हथगाम में राखी बंधवाने जा रहा था। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed