फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two people including a bike rider died in road accidents

Fatehpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत

Tue, 20 May 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two people including a bike rider died in road accidents
फतेहपुर/बिंदकी। शहर हाईवे व बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी गया प्रसाद पाल का 31 वर्षीय पुत्र राकेश बाइक से बकंधा गांव किसी काम से जा रहा था। वह नउवाबाग मोड़ सर्विस रोड पर सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार टक्कर मार दिया। बाइक से उछलकर सवार दूर गिरा। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों को आते देखकर ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई राजेश तीन साल से सउदी अरब में रहता है। तीन बहन है। पिता भेड़पालक हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, जाफरगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी दिनेश कुमार अपनी मां सैकी देवी (70) को बाइक से बिंदकी कोतवाली के चूरामनखेड़ा गांव रिश्तेदार के घर जा रहा था। बिंदकी कोतवाली के जनता मोड़ के पास नाई की दुकान में दिनेश सेविंग कराने को रुका। इस दौरान सैकी देवी रोड किनारे खड़ी थी। बिंदकी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार महिला को टक्कर मारकर भाग निकली। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जहां महिला की मौत हो गई। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed