{"_id":"6570c0af13bd8bba430aa934","slug":"two-parties-clash-over-occupation-of-government-land-five-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-7923-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। पशुचर की जमीन पर गोबर खाद के गढ्ढे में पुआल डालने के विरोध पर बुधवार दोपहर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमले में एक परिवार के पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। पिता-पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी एक पक्ष की विकास की पत्नी आरती देवी ने तहरीर में बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के पीछे घूर गड्ढे में गोबर फेंकने गई थी। गांव के ही नंदकिशोर ने उसे गोबर डालने से मना किया। उसने गड्ढे पर सुबह पुआल डालकर जगह घेर ली। ससुर लालमन के विरोध करने पर नंदकिशोर ने भाई चंद्रकिशोर, रामकिशोर, भतीजे दिलीप, रज्जन, जितेंद्र के साथ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से ससुर लालमन, पति विकास कुमार, चचेरी सास संतरानी, ननद रेनू पर भी कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हमला किया। आरोप लगाया कि नंदकिशोर ने उसके गले से सोने की माला छीन ले गया।
पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला ने बताया कि आरोपी जमीन विवाद को लेकर पहले भी मारपीट कर चुके हैं। पुलिस की शिथिलता के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में लालमन और विकास की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरे पक्ष के नंदकिशोर ने बताया कि पशुचर की जमीन पर लालमन पक्ष सालों से कब्जा किए है। वह कुछ दिनों के लिए पुआल रख रहा था। उन लोगों के साथ मारपीट की गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।