फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two mud houses collapsed in the rain; woman died after being buried under the debris.

Fatehpur News: बारिश में दो कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबकर महिला की मौत

Fri, 14 Aug 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two mud houses collapsed in the rain; woman died after being buried under the debris.
जहानाबाद/ सहिली। बारिश के चलते शुक्रवार को क्षेत्र में दो कच्चे मकान ढह गए। जहानाबाद क्षेत्र में जर्जर छत गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं सहिली क्षेत्र में मकान ढहने से गृहस्थी का अधिकांश सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रायबहादुर की पत्नी विषमा देवी (53) घर में झाड़ू लगा रही थीं। तभी बारिश के कारण बरामदे की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गईं।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विधायक राजेंद्र पटेल गांव पहुंचे और परिजन को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलियानी ब्लॉक के धमिना गांव में बुद्धी देवी पत्नी ईश्वर का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते ढह गया। हादसे में परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे लेकिन मलबे में दबकर घर का अधिकांश गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। प्रधान महेंद्र सिंह सेंगर ने नुकसान का जायजा लेकर परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed