जहानाबाद(फतेहपुर)। जहानाबाद थाना क्षेत्र के साढ़ बार्डर के पास एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात अंतरजनपदीय दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। पूछताछ में चार अन्य बाइक बरामद की गई। चोरी बाइकें कानपुर व शहर की निकली हैं। आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम कबूले हैं। उन्हें पुलिस ने फरार घोषित किया है।
एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि एसओजी प्रभारी विनोद यादव व प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह की साढ़ बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध पकड़े गए। जांच में बाइक चोरी की निकली। बाइक सवारों ने अपना परिचय जहानाबाद थाने के जाफरपुर सिठर्रा निवासी पार्थ उत्तम व घनश्यामपुर निवासी जय उत्तम उर्फ कल्लू पांडेय बताया। आरोपियों ने बाइकें अपने साथी नोनारा निवासी आशीष सिंह उर्फ चवन्नी उत्तम, जाफरपुर सिठर्रा के अर्पित उत्तम के साथ चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार चोरी की बाइक मिर्जापुर बिरहरा गांव स्थित खंडहर से बरामद की। आरोपियों के पास से बरामद बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर निवासी राजेंद्र व कानपुर देहात रनिया निवासी विजय कुमार की निकली। वहीं खंडहर में मिली बाइक कानपुर बिधनू डिकसार सुरौली निवासी अमित कुमार, कानपुर पुलिस लाइन के इंद्रजीत सिंह, कानपुर घाटमपुर साढ़ निवासी रामकृष्ण, कानपुर नौबस्ता बख्तोरीपुरवा निवासी महेश कुमार बाजपेयी की बरामद हुईं। पार्थ के खिलाफ चोरी, लूट समेत 10 मामले दर्ज हैं।