फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two including bike riding youth died in road accidents

Fatehpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो की मौत

Wed, 11 Feb 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two including bike riding youth died in road accidents
मृतक सौरभ
खखरेरू/बकेवर। खखरेरू और बकेवर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के पचमई निवासी सौरभ कुमार (24) दोस्त अतुल कुमार (22) निवासी अढ़ौली थाना धाता के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। रक्षपालपुर के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी धाता ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

अतुल के दाहिने पैर की हड्डी टूटने पर उसे जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया। धाता पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के सरांय बकेवर निवासी किसान अवधेश अवस्थी (60) मंगलवार रात घर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से लौट रहे थे। मुख्य सड़क पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के बसंती खेड़ा मोड़ के पास बुधवार को डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे शाह कस्बा निवासी नईम अंसारी (24), मुख्तार अहमद (60) और ललौली थाने के दूलापुर गांव निवासी मुसीबत अली (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल शाह कस्बे से बिंदकी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed