फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two hip transplant done in district hospital

Fatehpur News: जिला अस्पताल में किए गए दो कूल्हा ट्रांसप्लांट

Fri, 07 Apr 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two hip transplant done in district hospital
फोटो-13- जिला अस्पताल में कूल्हे का सफल आपरेशन के बाद लाभार्थी से जानकारी लेते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन

जिला अस्पताल में किए गए दो कूल्हा ट्रांसप्लांट
- आयुष्मान कार्ड से हो सका निशुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से दो का सफल कूल्हा ट्रांसप्लांट किया गया। जिला अस्पताल में बड़े आपरेशन होने से जनपद के लोगों की कानपुर, लखनऊ व प्रयागराज की दौड़ बचने लगी है।
जिले के अस्ती कॉलोनी निवासी रीना श्रीवास्तव (47) के पति की मृत्यु नौ वर्ष पहले हो चुकी है। वे विकलांग पेंशन के सहारे जीवनयापन कर रही हैं। रीना को कुछ महीने पहले कूल्हा में दिक्कत हुई। सही उपचार नहीं होने पर सड़न पैद हो गई। प्राइवेट अस्पताल में कूल्हा ट्रांसप्लांट करने में ढाई से तीन लाख खर्च बताया गया। रीना ने जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ नितिन सिंह को दिखाया। उनका आयुष्मान कार्ड से निशुल्क सफल कूल्हा ट्रांसप्लांट किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह ब्लॉक बहुआ के गांव गंभरी निवासी वर्षीय बद्री विशाल (68) मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे लेकिन कूल्हे टूट जाने के कारण जिंदगी जीने का सहारा छोड़ दिया। उनका गोल्डन कार्ड के सहारे जिला अस्पताल में निशुल्क कूल्हा ट्रांसप्लांट किया गया। डॉ नितिन सिंह ने बताया कि दोनों मरीज चार-पांच महीने से परेशान थे। दोनों का सफल आपरेशन आयुष्मान कार्ड से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed