फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two groups of *kinnars* (transgender individuals) clashed over the division of territories for collecting ceremonial alms

Fatehpur News: नेग के क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े

Mon, 24 Aug 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two groups of *kinnars* (transgender individuals) clashed over the division of territories for collecting ceremonial alms
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में रविवार को नेग (बधाई) लेने के लिए तय क्षेत्र की सीमा को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। मंडवा मोड़ पर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ और मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष के आरामपुर बसई निवासी सपना सिंह यादव और सलेमपुर मंडवा निवासी महेश उर्फ महेक सरोज के बीच 11 अगस्त को गुरुओं के सामने नेग लेने के लिए क्षेत्र का आपसी बंटवारा हुआ था। समझौते के मुताबिक सपना को सुल्तानपुर घोष से लेकर एकौनागढ़ मजरे रसूलपुर भंडरा और महेक को मोहम्मदपुर गौंती, कसार से अफोई जनपद सीमा तक का क्षेत्र दिया गया था।
विज्ञापन

रविवार को सपना को प्रेमनगर कस्बे में महेक के आने की जानकारी हुई। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सपना की गुरु-बहन आरती श्रीवास्तव समेत खागा क्षेत्र से बड़ी संख्या में किन्नर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के दौरान सपना पक्ष ने आरोप लगाया कि महेक के साथ आए लोगों में कुछ वास्तविक किन्नर नहीं थे। मौके पर चार लोगों के कपड़े फाड़कर उनकी कथित पहचान सामने लाने का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed