{"_id":"5ef396d88ebc3e42b14ea088","slug":"two-factory-workers-died-of-electrocution-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5674071127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः दो फैक्ट्री कर्मियों की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः दो फैक्ट्री कर्मियों की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ा केबल, इसी केबल से झुलसे युवक
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिजली के खंभे से तार जोड़ने के दौरान तीन लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। फैक्टरी में काम करने वाले दो युवकों की मौत हो गई। फैक्टरी मालिक का बेटा झुलस गया। हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने कानपुर देहात में रहने वाले परिजनों को सूचना दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज निवासी इस्लाम की कासिमपुर गांव में खेत में देसी गुटखा बनाने की फैक्टरी थी। लॉकडाउन में काम बंद होने से पशुओं का सूखा चारा बनाने काम शुरू किया है। यहां कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी रामशंकर का बेटा राजू (21), श्रीराम का बेटा राजवीर (22) और रामनिवास का बेटा विकास काम करते थे। फैक्टरी में नया बिजली कनेक्शन लिया गया है।
लाइनमैन मंगलवार को तार जोड़ने पहुंचा था। सपोर्ट वायर न होने से बुधवार को खंभे से लाइन जोड़ने की बात कहकर लौट गया था। बुधवार दोपहर फैक्टरी मालिक का बेटा छोटू, राजू, राजवीर लोहे की सीढ़ी लेकर तार जोड़ने पहुंचे। ग्रामीणों ने बारिश होने से तार बाद में जोड़ने की सलाह दी। इन्होंने अनसुनी कर दी। राजू खंभे पर चढ़ गया। एक तार लाइन में फंसाने के बाद दांत से दूसरा छीलने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने में राजवीर भी चिपक गया। छोटू भी चपेट में आया।
विज्ञापन
इनकी चीख सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक राजू और राजवीर गंभीर रूप से झुलस चुके थे। राजू खंभे से गिर गया। सूचना पर फैक्टरी में सो रहा विकास भी पहुंच गया। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।