{"_id":"6136625a8ebc3e17096d233b","slug":"two-constables-were-removed-fatehpur-news-knp6505902186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम से दो सिपाही हटाए गए, कई रडार पर.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम से दो सिपाही हटाए गए, कई रडार पर.
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक ने स्वॉट टीम से दो सिपाहियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी थानों में पोस्टिंग की गई है और तत्काल प्रभाव से रवानगी के आदेश दिए हैं। टीम की छवि बिगाड़ने वाले कुछ और सिपाही भी चिह्नित किए गए हैं।
स्वॉट टीम में लंबे समय से कई सिपाही जमे हुए हैं। कुछ सिपाही ऐसे भी हैं, जिनसे पुलिस महकमे की छवि धूमिल हो रही है। उनकी कार्यशैली से आम लोग भी प्रभावित होते हैं। महकमे में इन पुलिसकर्मियों की गिनती दागियों में की जाती है। पुलिस अधीक्षक राजेश
कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल राजेश सिंह को स्वॉट टीम से हटाकर असोथर थाने भेजा है। वहीं, कांस्टेबल कन्हैयालाल को चांदपुर थाने भेजा गया है। एसपी ने बताया स्वॉट टीम में अभी भी कुछ ऐसे सिपाही हैं, जिनसे महकमे की छवि धूमिल हो रही है। उन्हें भी चिह्नित किया गया है। जल्द ही उनकी टीम से छुट्टी की जाएगी।