फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two accused who stole wheel from crashed car arrested

Fatehpur News: दुर्घटनाग्रस्त कार से पहिया चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused who stole wheel from crashed car arrested
फतेहपुर। ललौली पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार से पहिये चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो पहिये बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन

31 अगस्त को ललौली थानाक्षेत्र में बांदा-सागर हाईवे के किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार के दो पहिये चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की। शुक्रवार को पुलिस ने चिल्ला पुल के नजदीक से गांव सुजानपुर थाना ललौली निवासी रजोले और जगतपाल को चोरी हुए दो पहियों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पहिया चोरी करने की बात कबूली। आरोपी रजोले और जगतपाल पर ललौली थाने में पूर्व में जुआ अधिनियम का एक केस दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed