फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Twenty-four hours three times by shaking earthquake panic and grew

चौबीस घंटे में तीन बार भूकंप के झटकों से दहशत और बढ़ी

Mon, 27 Apr 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Twenty-four hours three times by shaking earthquake panic and grew

ठीक चौबीस घंटे बाद रविवार की दोपहर भूकंप के झटकों ने खौफजदा लोगों में और दहशत पैदा कर दी। दोबारा भूकंप आने की आशंका से शनिवार को रतजगा करने को मजबूर हुए लोग रविवार को भी आराम नहीं कर सके। चौबीस घंटे के अंतराल में तीसरी बार आए भूकंप के झटके ने पहले से सहमे लोगों को और भी दहशतजदा कर दिया। पल-पल की जानकारी के लिए कभी लोग टीवी से चिपक जाते तो कभी अफवाहों पर बाहर भागते।

विज्ञापन


उधर, असोथर थाना क्षेत्र के बौंडर गांव में रविवार की दोपहर भूकंप आने के वक्त घर से बाहर भागने के दौरान एक किसान की गिरकर मौत होने की सूचना है।

भूकंप को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी का बाजार गर्म ही था कि रविवार दोपहर करीब 12:43 बजे फिर धरती कांप उठी।

हालांकि शनिवार की अपेक्षा कंपन कुछ कम था, लेकिन सहमे लोगों को होश उड़ गए। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। रविवार की छुट्टी होने से स्कूल और दफ्तर बंद थे।
विज्ञापन


भूकंप की अनहोनी से दहशतजदा लोगों की शनिवार की आधी रात फिर से भूकंप आने की खबर से आंखों की नींद उड़ गई। शनिवार की पूरी रात संशय के बीच काटने वाले लोग रविवार को नींद की खुमारी को दूर करने के लिए जैसे ही बेड पर पहुंचे दोपहर 12 बजकर 41 मिनट मिनट पर भूकंप के झटके  ने नींद उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप के झटके के बाद सड़काें व गलियों मेें भगदड़ मचने लगी। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग नीचे उतरने लगे। भूकंप के असर के थमने के बावजूद लोग घरों में घुसने का साहस जुटाने से पीछे हटते रहे।

चौबीस घंटे के अंतराल में जिले में तीन बार आए भूकंप से पुरानी इमारतों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। शहर में कई पुरानी इमारतें दर्रा दे चुकी हैं। रविवार आए भूकंप से लालाबाजार में एक मकान के किचन के घर का पत्थर टूट गया। इसके अलावा इसी इलाके में एक मकान का छज्जा गिर गया।  खागा के मंझिलगांव, बुदवन, बरकतपुर, अमांव, कटोघन, विजईपुर, किशनपुर, कस्बासोहन और ऐलई समेत अधिकांश गांवों के लोग भूकंप के झटके आते ही घरों से बाहर आ गए। प्रेमनगर संवाददाता के अनुसार भूकंप के झटके आने से कस्बे में हड़कंप मच गया। लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए। उधर, बिंदकी में मोहल्ला घियाही गली में प्रदीप ओमर, बजाजा गली में एकलव्य, वेद लंबरदार, सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनाें लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मकानों की पक्की छतें, दीवारों में दरारें पड़ र्गइं। 


इंसेट
डीएम के निर्देश पर खुला कंट्रोलरूम
फतेहपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर भूकंप के खतरों को देखते हुए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह 24 घंटे चालू रहेगा। कोई भी व्यक्ति भूकंप से जुड़ी घटनाओं या हादसों की जानकारी कंट्रोल नंबर 05180-224414 पर दे सकता है। कंट्रोलरूम 30 अप्रैल 2015 तक चलेगा। उधर, अपर जिलाधिकारी केपी यादव ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को स्कूल नहीं खुलेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed