फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tue clarinet melody of the song and the buzzing

मंगल गीत और शहनाई के सुरों की रही गूंज

Mon, 01 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tue clarinet melody of the song and the buzzing

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांश नगर रविवार को

विज्ञापन
मंगलगीत और शहनाई के सुरों से गूंज उठा। हरे बांस मंडप छाए, सियाजी को ब्याहन राम आए, मंगल गीत की धुन पर पांच जोड़ों ने अपना जीवनसाथी चुना। समधी की रस्म चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ नेता कालीशंकर मामा ने निभाई। सदर विधायक विक्रम सिंह ने सामूहिक विवाह समारोह की सराहना की।

सामूहिक विवाह समारोह के विशाल पांडाल में वर और वधू पक्ष के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था रही। दोपहर 12 बजे बैंड बाजे के साथ स्कूल से बारात निकली, जिममें पांच कारों में दूल्हा और डांस करते वर के साथी बांदा सागर बाईपास मार्ग तक गए। वहां से बारात फिर स्कूल परिसर में आई।

स्कूल गेट पर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की जिला इकाई ने बारात की अगवानी की। माथे पर तिलक और गले में माला पहनाकर सभी को परिसर में आयोजन स्थल पर ले जाया गया। इसके बाद मंच पर जयमाल की रस्म अदा की गई। महासभा के साथ ही वर वधू पक्ष के लोगों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

मंडपों में विद्वान आचार्यों ने मनीष संग सपना, बृजेश संग संगीता, अभिनव संग खुशबू, संजीव संग शालिनी व शिवनाथ संग साक्षी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि के फेरे कराए और कन्या पक्ष की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन महासभा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

समारोह की व्यवस्था कार्यक्रम के सह संयोजक सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजसेन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, युवा नगर अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, खागा तहसील अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जहानाबाद नगर अध्यक्ष राजेंद्र निगम, युवा तहसील अध्यक्ष बिंदकी शिवम श्रीवास्तव, राघवेंद्र एवं युवा उपाध्यक्ष रामचंद्र, सभासद हाजी रजा, विद्याभूषण तिवारी, जागृति तिवारी आदि ने बारातियों का स्वागत किया। सदर विधायक विक्रम सिंह, बसपा नेता समीर त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक पंकज राय, मनीष सिध्वी, गुड्डी सिंह व महासभा ने वर-वधू को उपहार भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed