फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck discovered till Bihar Plaza's toll plaza

बिहार बार्डर के टोल प्लाजा तक हुई ट्रक की खोज

Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Truck discovered till Bihar Plaza's toll plaza
खागा। कोतवाली खागा के मझिलगांव चौकी से चोरी हुए ट्रक की खोज में पुलिस ने स्थानीय कटोघन से लेकर चंदौली जनपद (बिहार बार्डर) तक टोल प्लाजा खंगाल डाले हैं।
विज्ञापन

हैरत की बात ये है कि अभी तक ट्रक किसी भी टोल प्लाजा से नहीं गुजरा है। ऐसे में पुलिस की एक टीम वापस आ गई है। जबकि दूसरी टीम ने बिहार प्रांत के गया जिले में अपना सर्च अभियान शुरू कर दिया है। ट्रक मालिक व चालक और खलासी तीनों गया जनपद के रहने वाले है।
विज्ञापन

25 नवंबर 2020 को एक ट्रक को मझिलगांव चौकी पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में कब्जे में लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक को चौकी के पीछे परिसर में खड़ा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात यह ट्रक चोरी हो गया। पुलिस ने चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक साहेब अली उर्फ साहेब खान पुत्र एजाज खान निवासी बिद्धी चक कोठी जिला गया, बिहार प्रांत और खलासी मोहम्मद जबीउल्ला खां पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी नीमा थाना गुरुआ जिला गया, बिहार के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्रक व आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। इसमें एक टीम ने नेशनल हाईवे-19 से जुड़े टोल प्लाजा की जांच शुरू की थी।
सोमवार से लेकर मंगलवार की सुबह तक चली जांच में पुलिस टीम ने कटोघन, कोखराज टोल प्लाजा कौशाम्बी, हंडिया टोल प्रयागराज, वाराणसी व चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना (बिहार बार्डर) तक पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज चेक कर डाली। किसी भी जगह पर ट्रक के निकलने का सुराग नहीं मिल सका है।
ऐसे में एक टीम ने वापसी आ ली है। इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी गाड़ी सहित पकड़े जाएंगे।
खागा कोतवाली की एक टीम बिहार प्रांत के गया जनपद पहुंच गई। टीम ने ट्रक मालिक, चालक व खलासी के घरों पर छापामारी की है। हालांकि वहां पर कोई नहीं मिला। पुलिस स्थानीय स्तर पर खोजबीन में लगी हुई है।
फास्टैग से अंतिम ट्रांजेक्शन 21 नवंबर को हुआ
चोरी हुए जिस ट्रक को पुलिस खोज रही है। उसमें पेटीएम व एयरटेल कंपनी का फास्टैग लगा हुआ है। 21 नवंबर को फास्टैग पेटीएम से अंतिम बार टोल टैक्स का ट्रांजेक्शन कटोघन में हुआ है। इसके बाद 25 नवंबर को वह दुर्घटना के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। तब से वह चौक में खड़ा था।
स्थानीय स्तर पर छिपे होने की आशंका बढ़ी
टोल टैक्स पर किसी प्रकार का सुराग नहीं मिलने और गया, बिहार प्रांत में भी आरोपियों का पता नहीं चलने से पुलिस बेहद उलझ गई है। अनुमान है कि आरोपी व गाड़ी फतेहपुर या कौशाम्बी जनपद में छिपे हो सकते है। स्थानीय स्तर पर छिपे होने की आशंका के चलते पुलिस ने पड़ोसी जनपद की पुलिस को सूचना देते हुए जांच शुरू की है।
मझिलगांव चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू
फतेहपुर। मझिलगांव चौकी परिसर से शनिवार रात ट्रक चोरी हो गया था। चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने मामले में ट्रक चालक और खलासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सीज ट्रक की चाबी पहले से चालक को देखरेख के लिए सौंप रखी थी।
घटना के बाद से चालक और खलासी गायब है। ऐसे में पुलिस उन्हीं के द्वारा ट्रक चोरी करना मान रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल आंतिल ने मामले की पूरी रिपोर्ट खागा सीओ अंशुमान मिश्र से मांगी थी।

खागा सीओ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच सीओ सिटी संजय सिंह करेंगे। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed