फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck crushes confectioner, bike gets dragged for 30 meters

Fatehpur News: ट्रक ने हलवाई को रौंदा, 30 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक

Thu, 21 Nov 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes confectioner, bike gets dragged for 30 meters
चौडगरा। बाइक सवार हलवाई को बुधवार सुबह सामने आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में बाइक फंसकर 30 मीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पुरानी कटरी मजरे भाऊपुर निवासी नरेंद्र निषाद का पुत्र अरविंद (25) उन्नाव बक्सर में मिठाई दुकान में हलवाई का काम करता था। वह रात में दुकान पर काम करने के बाद बुधवार सुबह घर जा रहा था। बक्सर गंगा पार करके पुल के पास दूधीकगार गुनीर गांव के समीप पहुंचा था।
विज्ञापन

सामने एक ट्रक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। पुल पर बाइक सवार को किसी ओर भी जाने की जगह नहीं मिली। सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुल पर गिरा। ट्रक उसे कुचलकर निकल गया। ट्रक में फंसी बाइक 30 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को हलवाई का शव दो टुकड़ों में मिला। पुलिस ने फंसी बाइक निकलवाई और दोनों वाहनों को थाने पहुंचाया। हलवाई के पिता ने बताया कि वह रात में मिठाई की दुकान में काम के सिलसिले में रुक जाता था।

तीन भाइयों राजू, विनय में सबसे बड़ा था। वह सब्जी विक्रेता हैं। हादसे से मां रामदुलारी व भाई बेसुध दिखे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक को बक्सर चौकी में खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed