{"_id":"5aaeb1f34f1c1bbb758b6403","slug":"truck-axle-broken-seven-km-long-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का एक्सल टूटा, सात किमी लंबा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का एक्सल टूटा, सात किमी लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा-सागर मार्ग पर ललौली कस्बा की ध्वस्त सड़क पर शनिवार रात लगभग 12 बजे एक ट्रक का एक्सल टूटने से जाम लग गया। जाम रविवार को दिन भर चला। दोपहर में आधा घंटे के लिए आवागमन शुरू हुआ, लेकिन फिर उसी स्थान पर दूसरा ट्रक फंस गया। इससे दुबारा करीब सात किमी वाहनों की लाइन लगी। रात तक यातायात बहाल नहीं हो सका था। इस दौरान कई रोडवेज बसें व सरकारी वाहन भी फंसे रहे।
ललौली में यमुना पुल से करीब पांच किमी सड़क ध्वस्त है। इस सड़क से महोबा, बांदा से मौरंग, गिट्टी लाद कर ट्रक कानपुर, लखनऊ व अन्य जिलों के लिए जाते हैं। ध्वस्त पड़ी सड़क में रोज ट्रक कहीं न कहीं खराब हो जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। बांदा की ओर से गिट्टी लाद का आ रहे ट्रक का रात को ललौली कस्बा में मस्जिद के पास एक्सल टूट गया। चालक, परिचालक ने उसे दोपहर दो बजे सही कराया। तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
आधा घंटे बाद उसी स्थान पर ट्रक फंस गया और उसका एक्सल टूट गया। ट्रकों के साथ रोडवेज की कई बसें जाम में फंस गईं। देर शाम तक वाहनों की लाइन लगी रही। जाम में फंसे ट्रक चालक, परिचालक एक दूसरे से जानकारी लेते रहे। रात से दूसरे दिन शाम तक लगे जाम की सुधि लेने पुलिस प्रशासन भी नहीं पहुंचा। जाम न हटने पर रोडवेज बस चालक बहुआ, मुत्तौर रोड से अपने वाहनों को निकालते दिखे।