फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   TRAIN

खागा में 50 मिनट खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस

Mon, 30 Sep 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
TRAIN
फतेहपुर। दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12302) डाउन शनिवार की रात करीब 50 मिनट तक खागा स्टेशन पर खड़ी रही। इसकी वजह डाउन लाइन की पटरी का चटक होना बताया गया। ट्रैक मरम्मत करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि रात में डाउन रूट पर अन्य ट्रेनें न होने से परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

रेल सूत्रों की मानें तो खागा से करीब आठ किमी. प्रयागराज की ओर कटोघन स्टेशन के पास डाउन लाइन से दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस गुजरने के कुछ मिनट पहले पीडब्लूआई के कर्मचारी देवशरन ने पटरी चटकी देखी और रेलवे प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने राजधानी एक्सप्रेस को रात 10.20 बजे खागा स्टेशन पर रोक दिया। रात लगभग 11.10 बजे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक सही किया। हालांकि रेलवे यातायात निरीक्षक खागा के गिरीश उपाध्याय ने बताया कि बारिश की वजह से कटोघन स्टेशन के पास सिग्नल लाल हो गया था। इस वजह से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed