{"_id":"68682f47fd172436c10881e3","slug":"traffic-of-heavy-vehicles-stopped-from-lucknow-bypass-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-136721-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लखनऊ बाईपास से भारी वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लखनऊ बाईपास से भारी वाहनों का आवागमन बंद
Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। लखनऊ बाईपास चौराहा के चौफेरवा स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर भारी वाहनों के आवागमन पर गुरुवार रात से रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों को रोकने के लिए चौराहे और ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर पत्थर के बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। ये भारी वाहन कानपुर या बक्सर होते हुए लालगंज या लखनऊ जाएंगी। इसमें करीब 40 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
शहर से लालगंज, रायबरेली और लखनऊ जाने का रास्ता लखनऊ बाईपास चौराहे से हैं। इस मार्ग से मौरंग, गिट्टी के साथ ही मालवाहक एक हजार से अधिक वाहनों का आना-जाना है। मार्ग के चौफेरवा के पास पुलिया कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत के बगैर भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही। इससे पुलिया का बड़ा हिस्सा टूट गया। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई।
डीएम रविंद्र सिंह गुरुवार शाम मौके से गुजरे। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण करके तत्काल भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। इसके लिए चौराहे स्थित चौकी के पास और ओवरब्रिज से सर्विस लेन को आने वाले रास्तों पर पत्थर के बड़े बैरिकेडिंग लगा दिए गए। इससे हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
यह भारी वाहन लखनऊ या रायबरेली लालगंज चौडगरा से घूमकर बक्सर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। छोटे वाहनों का आवागमन अभी जारी है। पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसे बनाने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है। पूरी पुलिया निर्माण के दौरान कुछ दिनों के लिए आवागमन पूरी तरह बंद किया जाएगा।
चौफेरवा में कई दिनों से पुलिया टूटी है। गुरुवार रात को अधिक क्षतिग्रस्त होने पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक। लखनऊ बाईपास रोड से रायबरेली होते हुए वाहन लखनऊ जाते हैं। लखनऊ बाईपास चौराहे और ओवरब्रिज के मोड़ पर लगाया गया बैरिकेडिंग। भारी वाहनों का आवागमन बंद। ये वाहन बक्सर से होकर रायबरेली या लखनऊ मार्ग पर जाएंगे। लखनऊ के लिए कानपुर का रास्ता पकड़ेंगे। डीएम रविंद्र सिंह के मौके से निकलने के बाद निर्देश पर रोका गया आवागमन। एक हजार से अधिक भारी व बड़े वाहन निकलते हैं।