फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   traffic,fathepur news,rules,obey,life is priceless

सड़क दुर्घटनाओं से होती है आर्थिक व सामाजिक क्षति

Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
traffic,fathepur news,rules,obey,life is priceless
सुनील को पुरस्कार देते एआरटीओ गोविंद नारायण मिश्र - फोटो : FATEHPUR
विजयीपुर। सड़क दुर्घटनाएं बेहद ही दुखदायी होती है, इससे न सिर्फ जिंदगी का खतरा होता है बल्कि परिवार की आर्थिक व सामाजिक क्षति भी होती है। %
विज्ञापन

इसलिए इस अनमोल जीवन को बचाने के लिए हरहाल में यातायात नियमों का पालन करें। इससे हादसों में भी कमी आएगी। यह बातें यातायात जागरूकता कार्यक्रम में पीटीओ अधिकारी गोविंद नारायण मिश्र ने कही।
सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को विजयीपुर के रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
पीटीओ ने बच्चों को बताया कि जब भी वाहन चलाएं तो यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने आंकड़ों के साथ बच्चों के समाने उदाहरण रखे और कहा कि कभी नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।
विज्ञापन

यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसे रोकें। अगर नींद आ रही है तो गाड़ी न चलाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली काजल सिंह, रागिनी देवी व रिया कश्यप, भाषण प्रतियोगिता में शिवानी गुप्ता, रजनी सिंह तोमर व पूजा देवी को पुरस्कृत किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में सुनील कुमार, विवेक कुमार व सचिन कुमार, रजनी देवी, नंदिनी सिंह, मुन्नी देवी व अंशिका देवी को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर एसओ किशनपुर पंधारी सरोज, अनिल विश्वकर्मा, हरिशंकर, संतोष कुमारी, कामिनी त्रिपाठी, अरविंद कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed