फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traders open polling pole

भ्रष्टाचारियों की पोल खोलेंगे व्यापारी

Sun, 09 Apr 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traders open polling pole
- व्यापार मंडल कंछल गुट की बैठक में रणनीति बनाते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट ने भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने के लिए पोल खोलो अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बारे में एक बैठक शनिवार को हुई। निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने का भी निर्णय हुआ।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि जल्द ही प्रतिनिधि मंडल लेबर आफिस, जिला उद्योग केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, खादी ग्रामोद्योग, बिजली विभाग, बैंकों में जाकर अफसरों से मिलेगा, जिससे व्यापारियों को लाभ मिल सके। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने आरोप लगाया कि यूपी-100 के सिपाही व्यापारिक वाहनों से वसूली करते हैं।
विज्ञापन


खाद्य निरीक्षक सैंपलिंग के नाम पर वसूली कर रहे हैं। बैठक में सुनील शुक्ला, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महिला अध्यक्ष मनोरमा शुक्ला, जिला महामंत्री मुख्तार अहमद, सूर्यकांत गुप्ता, हरी चौरसिया, राजीव गुप्ता, अराधना गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुनील कसेरा, मोहम्मद याकूब, भैरो प्रसाद, दीपक साहू, विपिन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed