{"_id":"61520c828ebc3e0dee3bfe0e","slug":"trader-was-cheated-fatehpur-news-knp6548582124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी देकर ले भागे 70 हजार रूपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की गड्डी देकर ले भागे 70 हजार रूपए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता। बैंक के बाहर मौजूद टप्पेबाजों ने एक व्यापारी के 70 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
धाता के सोनारी बाईपास के रहने वाली किराना कारोबारी मानिक चंद्र ने सोमवार दोपहर धाता स्थित बीओबी शाखा से 70 हजार रुपये निकाले। वह पैसा लेकर बैंक से बाहर निकले ही थे कि दो लोग उनके पास पहुंचे। इसमें एक व्यक्ति की उम्र करीब 32 वर्ष और दूसरे
की करीब 50 वर्ष थी। युवक ने मानिक चंद्र से कहा कि उसके साथी की तबीयत खराब है और वह करीब डेढ़ लाख रुपये बैंक में जमा करने आए हैं। साथी की तबीयत खराब है, इसलिए वह कुछ मदद कर दें। युवक ने मानिक चंद्र को रुमाल में बंधी कागज की गड्डी यह कहकर दी कि यह डेढ़ लाख रुपये हैं और वह इसे खाते में जमा कर दें। दोनों व्यक्तियों ने मनिक चंद्र से 70 रुपये ले लिए।
झांसे में आए मानिक चंद्र ने डेढ़ लाख रुपये बैंक में जमा करने पहुंचे। चंद मिनट बीतने के बाद जब युवक अंदर नहीं आया तो मानिक चंद्र ने रुमाल खोलकर देखा। उसमें नोट के साइज की कागजों की गड्डी थीं। यह देख वह दंग रह गया। बाहर आए तो युवक व उसका बीमार साथी दोनों गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि दोनों युवक मानिक चंद्र के आगे-पीछे बैंक में लगे हुए थे। दोनों टप्पेबाजों की पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि जांच कराई जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।