फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Toll workers sued for illegal recovery from truck driver

Fatehpur News: ट्रक चालक से अवैध वसूली का टोल कर्मियों पर मुकदमा

Tue, 21 Mar 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 21 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Toll workers sued for illegal recovery from truck driver
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा में लंबे समय से अवैध वसूली का खेल चल रहा है। मामले में टोल कर्मियों के खिलाफ ट्रक मालिक ने अवैध वसूली और गालगलौज किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी इरफान खान ट्रक मालिक हैं। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल चालक सलमान ट्रक में मौरंग लेकर अढ़ावल से फतेहपुर जा रहा था। जिंदपुर टोल प्लाजा टैक्स पर्ची 320 रुपये की है। चालक ने पर्ची का 320 रुपया जमा किया। इसके बाद टोल में तैनात कर्मी ने ट्रक को ओवरलोड बताकर 2200 रुपये मांगा। विरोध करने पर टोल कर्मियों ने चालक के साथ गालीगलौज की। ट्रक एक किनारे रोकवा दिया। चालक के साथ अभद्रता की गई। टोल प्लाजा में कर्मचारी बिना यूनिफार्म के रहते हैं। वह लाठी डंडे दम पर चालकों से अभद्रता और वसूली करते हैं।
विज्ञापन

पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। प्रति ट्रक से वसूली की जाती है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed