फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   To pay the salaries of three employees hold

तीन कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक

Tue, 02 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
To pay the salaries of three employees hold
पीएचसी देवमई का निरीक्षण करते डीएम डा. वेदपति मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर (बिंदकी)। डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने खजुहा और देवमयी विकास खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खजुहा ब्लाक में तीन कर्मचारी गायब थे। डीएम ने तीनों कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के आदेश दिए। दोनों ब्लाक परिसर गंदगी से पटे थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। बीडीओ ऊषा श्रीवास्तव दफ्तर में नहीं थी। उन्होंने खजुहा बीडीओ को ब्लाक मुख्यालय में न रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सीडीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के निर्देश देते हुए कहा कि पोषाहार और आयरन गोलिया गर्भवती महिलाओं को अनिवार्य रूप से मुहैया कराई जाएं।

विज्ञापन


शासकीय कार्य में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बकेवर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक देवमई के निरीक्षण में कौड़िया में कच्चे मार्ग की पुराई की फाइल उनके हाथ लग गई जिसमें खामियां देख उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्हाेंने इस मामले पर बीडीओ मिथलेश सचान, ग्राम विकास अधिकारी के वेतन से  40-40 हजार रुपये व तकनीकी सहायक के वेतन से 20 हजार रुपये काट अधूरे काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनरेगा का डाटा फीडिंग का काम अधूरा था। इस पर डीएम ने कंप्यूटर आपरेटर महेंद्रनाथ को चेतावनी दी। पीएचसी देवमई के निरीक्षण में डा. कृष्णकांत गैरहाजिर थे। डीएम ने डाक्टर से नियुक्ति मुख्यालय में निवास करने की हिदायत दी। निरीक्षण में बीआरसी व पशु चिकित्सालय बंद थे। डीएम ने कहा कि अब वह रात्रि में निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अधिकारियों के गायब रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम बिंदकी जेएन सचान, सूचना अधिकारी वीएन  पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed