फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three women fed up with life committed suicide

Fatehpur News: तीन महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three women fed up with life committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर जिंदगी से परेशान होकर तीन महिलाओं ने खुदकुशी की है। एक महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है। दूसरी ने घटना से पहले पिता को फोन कर जिंदगी से हार जाने की बात कहने के बाद खुदकुशी की।
पुलिस ने मामलों में कार्रवाई की है। कानपुर बिल्हौर निवासी बाबू सिंह की पुत्री सोनम सिंह(24) ने राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर निवासी रचित सिंह चंदेल से प्रेम विवाह किया था। परिवार के लोग सोमवार की रात सोये थे। घर से सुबह जल्दी रचित काम से बांदा चला गया। कुछ देर बाद सास अंजना व ससुर शंकर कमरे पहुंचे। उन्होंने बहू को साड़ी के फंदे से लटका देखा। बहू के हाथ से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

सुसाइड नाेट में सास व ससुर का आत्महत्या से कोई लेना देना नहीं होना बताया है। पोस्टमार्टम हाउस में सोनम के मामा गगन सिंह ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। भांजी के पति पर किसी महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। आरोप के चलते अक्सर विवाद होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के पति रचित सिंह चंदेल, ससुर व सास को गिरफ्तार किया है। किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार अहमदगंज तिहार गांव निवासी इंद्रराज की शादी करीब 12 साल पहले चितनपुर गढ़ा गांव निवासी उदयभान की पुत्री पुष्पा देवी (35) के साथ हुई थी। शादी के बाद पुष्पा ने चार बच्चों को जन्म दिया था। पति नासिक में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह गांव आया था और कुछ दिन पहले ही बाहर कमाने चला गया।
उसकी पत्नी पुष्पा देवी मंगलवार सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजन महिला की तलाश करते रहे। खेत पर काम कर रहे लोगों को दोपहर महिला का शव पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका दिखा।
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बामनतारा निवासी शिवमोहन की पुत्री कविता (24) की शादी पांच साल पूर्व लिलरा गांव के कृष्णपाल के साथ हुई थी। कृष्णपाल गुजरात प्रांत में नौकरी करता था।

करीब छह माह से घर में है। महिला के पिता ने बताया कि बेटी ने रात को उनके पास फोन किया था। फोन पर बोली कि वह जिंदगी से तंग हो गई है। उन्होंने दामाद के पास फोन किया। दामाद से पता लगा कि कमरे में साड़ी के फंदे से पुत्री का शव लटका है। महिला का एक दो साल बेटा कार्तिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed