{"_id":"05697701664c41033dc33ef79ff911ca","slug":"three-military-recruitment-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती तीन से, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती तीन से, तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन अगस्त से शुरू होने वाली सेना भर्ती की तैयारियों के पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को 30 जुलाई से पहले अंजाम तक पहुंचा देगा। मिलेट्री ऑफिसरों के आने के बाद बाकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में सात जिलों की तीन अगस्त से सीधी सेना रैली भर्ती शुरू होनी है। हजारों की तादाद में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पुलिस प्रशासन ने जोरों से तैयारियां चालू की है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने रैली में आने वाले अभ्यिर्थियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की डिमांड हेडक्वार्टर को भेज दी है। जल्द ही जिले में गैरजनपदों से फोर्स की आमद हो जाएगी। इधर, नगर पालिका प्रशासन की ओर से पीएसी ग्राउंड में साफ सफाई के लिए रविवार को भारी संख्या में कर्मियों को लगाया है। मैदान में खड़ी घास और किनारे स्थित तालाब की पुराई का काम शुरू किया गया है। पीडब्ल्यूडी विभगा ने अभ्यर्थियों के पीएसी परिसर की सड़कों को दुरुस्त करने का काम चालू किया है। पालिका प्रशासन ने ग्राउंड में पानी, बिजली, शौचालय की भी व्यवस्थाओं पर काम शुरू किया है। सीधी सेना भर्ती में कन्नौज, औरेया, बांदा, हमीरपुर, गोंडा, बाराबंकी और फतेहपुर के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इसमें जिले सदर तहसील के अभ्यर्थियों की परीक्षा आठ अगस्त और नौ अगस्त को खागा व बिंदकी तहसील के अभ्यर्थी किस्मत अजमाएंगे। वहीं भर्ती शुरू होने के तीन दिन पहले 30 जुलाई को सेना के अधिकारी पीएसी ग्राउंड को अपने कब्जे में ले लेगे और ग्राउंड की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। गौरतलब रहे कि जिले के युवाओं के लिए सेना भर्ती का बेहतर मौका मिला है। वह यहां से दौड़ परीक्षा पास करने के बाद सीधी सेना में भर्ती होने का अवसर पा सकेंगे।
विज्ञापन