{"_id":"6001e3f08ebc3e2f8110854b","slug":"three-members-of-a-gang-selling-stolen-vehicles-arrested-fatehpur-news-knp6061972101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम के चोरी वाहन बेचने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम के चोरी वाहन बेचने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोरी की बाइकों के साथ आरोपी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पश्चिम के जिलों से चुराए गए वाहनों को बेचने वाले गैंग के तीन सदस्यों को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक घर से चोरी की 8 बाइक और दो कार बरामद की है। गैंग का मास्टर माइंड फरार हो गया। पुलिस मास्टर माइंड की तेजी से तलाश में जुटी है।
हथगाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार दोपहर साढ़े 11 बजे उमेश पासवान पुत्र राजकुमार निवासी इदरीशपुर और भीम कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी तुलसीदासपुर को इदरीशपुर के पास से गिरफ्तार किया।
उनके पास दो चोरी की बाइक बरामद हुईं। आरोपियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। तो उमेश ने कबूला कि उसके पिता ने घर में अन्य बाइक छिपाकर रखी हैं। पुलिस उमेश को लेकर घर पहुंची।
विज्ञापन
घर के बाहर ही राजकुमार को पकड़ लिया। राजकुमार अपनी इनोवा कार से भागने की फिराक में था। राजकुमार की निशादेही पर उसके घर के पीछे से दिल्ली के नजफगढ़ से 2018 में चोरी वैगन आर कार बरामद हुई।
दूसरी महाराष्ट्र नंबर की आल्टो बरामद हुई। घर के अंदर सीढ़ियों के नीचे खड़ी बुलेट समेत छह बाइक बरामद हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि गैंग का मास्ट माइंड राजकुमार का बड़ा बेटा कंधई पासवान है।
वह पुलिस के आने की खबर पर भागने में सफल हो गया। कंधई पासवान शातिर किस्म का चोर है। कंधई असोथर थाने से तीन साल पहले एक हत्या के मामले में पकड़ा गया था।
कंधई और उसके कुछ साथी पश्चिम के जिलों से वाहन चोरियों को अंजाम देते हैं। चोरी करके वाहनों को गांव में लाकर छिपा देते हैं। चोरी के वाहन को राजकुमार, उमेश, भीम जिले और पड़ोसी जिलों में सस्ते दाम पर बेंचते हैं।
बरामद वाहन नोएडा, गाजियाबाद, पंजाब, महाराष्ट्र, बुलंदशहर, अलीगढ़ जिलों से चुराए गए हैं। एसपी सतपाल आंतिल ने गैंग के खुलासे करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया।
मास्टर माइंड कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा
वाहन चोरियों का मास्ट माइंड कंधई करीब दो माह पहले गौतम बुद्घ नगर की जेल से छूटा है। शातिर के खिलाफ जिले में हत्या के अलावा कोई मामला दर्ज नहीं है। इस वजह से वह जिले की पुलिस की निगाहों से बचा रहा है।
वाहन चोरी में उसका एक और करीबी रिश्तेदार शामिल है। पकड़े गए आरोपियों पर गांव में मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मारपीट में आरोपियों का चालान भी किया लेकिन पुलिस आरोपियों की तह तक नहीं पहुंची थी।